Labels

Friday, 24 August 2018

हक और सच की कमाई

चोरी व ठगी
जब भी हम किसी भीड़ वाले इलाके से पैदल गुजरते हैं तो बार-बार अपनी जेबें, पर्स, बैग आदि को चैक करते हैं।क्योंकि हमें डर रहता है कि कोई हमारे सामान को चुरा न ले।  ये हमारा दुर्भाग्य है कि हमें आम तौर पर अपने चारों ओर विचरने वाले लोग चोर उचक्के ही नजर आते है। हम में से कुछ इस तरह की चोरी या ठगी के शिकार हो चुके होते है या फिर हमने अपने दोस्त - रिश्तेदारों से इसकी कहानियाँ सुनी होती हैं। हम कई बार देश में हुये भ्रस्टाचार या किसी घोटाले के बारे में सुनते हैं, परन्तु हम इस बारे में एक या दो दिन चर्चा करके इसे भूल जाते हैं। ये भ्रस्टाचार या घोटाले भी एक प्रकार की चोरी या ठगी ही है, जो कि  प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से देश की जनता की जेब पर ही पड़ी होती है। 

प्रदूषण


कोई 5 या 6 दशक पूर्व कोई प्रदूषण का नाम भी नहीं जानता था। लेकिन आज ये दुनिया की सबसे बड़ी समस्या का विषय बना हुआ है। प्रदूषण एक भयानक बीमारी है जो इस धरती को लग गयी है।  धरती को ये बीमारी लगाने वाला विषाणु भी मनुष्य स्वयं ही है इस बीमारी की एक सबसे बड़ी समस्या यह है कि कोई भी व्यक्ति खुद इसका ईलाज नहीं करना चाहता, हर व्यक्ति यही कहता है कि कोई दूसरा ही इसका निवारण करे राष्ट्र एक दूसरे पर इल्जाम लगा रहे हैं।  लेकिन अपनी जिम्मेदारी से मुँह फेर रहे हैं।  हर कोई ग्लोब्लाइजेशन की रेस में लगा है। कोई नहीं सोचता कि इसके दुष्परिणाम क्या होंगे। इससे हमारी आने वाली पीढ़ियों को कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। हम इस धरती, वायु और जल सभी को गन्दा कर रहे हैं।  धीरे-धीरे यह गन्दगी बढ़ती जा रही है और हम अपने पर्यावरण को दूषित किये जा रहे हैं।

Friday, 27 July 2018

तेज टाइपिंग कैसे करें : टाइपिंग के टिप्स



जब भी हम किसी व्यक्ति को कम्प्यूटर स्क्रीन पर देखते हुए तेजी से कीबोर्ड पर टाइप करते हुए देखते हैं तो कम से कम एक बार हमारे मन में भी यह ख्याल जरूर आता है कि काश मैं भी ऐसे ही तेजी से टाइप कर सकता।फिर ये सोच कर कि इसे तो ये टाइपिंग सिखने में कई वर्ष लगे होंगे  हम इस ख्याल को भूल जाते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। यदि आप भी ऐसे ही फर्राटेदार टाइपिंग करना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं यहाँ आपको शुरुआत करने के टिप्स मिलेंगे।